नई दिल्ली, जनवरी 16 -- Rajasthan 4th Grade Result 2025-26: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा Rajasthan 4th Grade Result 2025-26 जारी कर दिया गया है। हालांकि, लोड बढ़ने की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है। रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अपना नतीजा देखने जैसे ही एक साथ वेबसाइट पर पहुंचे, सर्वर पर अचानक अत्यधिक लोड बढ़ गया। नतीजा यह हुआ कि RSSB की आधिकारिक वेबसाइट कुछ ही समय में क्रैश हो गई और लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस भर्ती परीक्षा में करीब 21 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इतने बड़े स्तर पर उम्मीदवारों की भागीदारी के कारण जैसे ही रिजल्ट अपडेट आया, वेबसाइट पर ट्रैफिक कई गुना बढ़ गया। किसी को पेज खुलने में दिक्कत हुई तो कहीं एरर दिखने लगा, वहीं कई अभ्यर्थियों की स्क्रीन प...