नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Rain Alert, Weather Update 17 September: देशभर से मॉनसून की वापसी हो रही है, लेकिन जाते-जाते कई राज्यों में झमाझम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि आज (17 सितंबर) पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश (5 राज्य) में भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17-19 सितंबर, बिहार में 17 से 20 सितंबर तक, अंडमान और निकोबार द्वीप में 18-21 सितंबर तक अलग अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। अगले पांच से छह दिनों तक पूर्वी भारत में तूफान और तेज हवाओं की संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.