नई दिल्ली, जून 18 -- Rain Alert, Weather Update 18 June: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो गई है। इससे झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि गुजरात के बचे हुए हिस्सों, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून पहुंच गया है। गुजरात, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में 18 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 18-19 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश होगी। मेघालय में 18 जून को बहुत मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। अंडमान और निकोबार द्वीप में 18 व 19 जून, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में 18-22 जून को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.