नई दिल्ली, फरवरी 22 -- दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकडों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना कल का कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। आज सुबह 5:30 बजे यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मजबूत कम दबाव के क्षेत्र के रूप में दिखा और सुबह 8:30 बजे भी इसी क्षेत्र में बना रहा। इसके शुरू में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ...