नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Rain Alert, Weather Update 19 October: दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों से दूर लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटे में एक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। ऐसे में अगले सात दिनों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। पूर्व और पूर्वोततर व मध्य भारत की बात करें तो 19-23 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 23 अक्टूबर को मिजोरम में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है। 19-21 अक्टूबर के दौरान ओडिशा, 19-25 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार में बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.