नई दिल्ली, मई 2 -- Rain Alert, Weather Update 2 May: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, यूपी समेत उत्तर पश्चिम भारत में छह मई तक आंधी तूफान, बारिश होने वाली है। इसके अलावा, पूर्वी और मध्य भारत में छह मई तक बारिश, आंधी का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में दो से छह मई के दौरान आंधी तूफान व बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम में तीन मई, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में पांच मई तक बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, विदर्भ में दो मई, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में तीन मई, पूर्वी मध्य प्रदेश में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.