फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- फिरोजाबाद स्टेशन पर रेलवे लाइन को पार कर प्लेटफॉर्म पर जा रहे रेल कर्मी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्नाव के रामखेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार 28 वर्ष पुत्र देशराज सिंह रेलवे की स्लीपर उठाने की मशीन पर हेल्पर था। मशीन पर काम करते समय आयल से उसके हाथ चिकने हो गए थे। वह हाथ धोने के लिए रेलवे लाइन पार कर प्लेटफॉर्म पर हाथ धोने के लिए जा रहा था। उसी दौरान मुरी एक्सप्रेस आ गई। जिससे जितेंद्र ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही आरपीएफ के जवान पहुंचे। जवान रामशंकर को लेकर उपचार को जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...