नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Railway Vacancy 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) ने पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत अप्रेंटिस के कुल 5349 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी। इन पदों को भरने के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही कोई इंटरव्यू होगा। चयन आईटीआई और 10वीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। रेलवे से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती ( RRB Group D ) में इनके लिए 20 फीसदी पद आरक्षित रखे जाते हैं।यहां पढ़ें रिक्त पदों, योग्यता और आव...