नई दिल्ली, फरवरी 23 -- हमारे इतिहास में ऐसे कई महात्मा हुए जिनकी बातें आज भी इतनी ही प्रभावशाली हैं कि जब-जब लोगों को सही रास्ता चुनने में मुश्किल होती है, तो वे इन्हीं उपदेशों की ओर देखते हैं। ऐसे ही एक विद्वान हुए महात्मा विदुर जिनके उपदेशों को 'विदुर नीति' कहा जाता है। ये महाभारत काल के सबसे बुद्धिमान और महत्वपूर्ण पात्रों में से एक रहे। उनके दिए गए अमूल्य उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितना महाभारत काल में हुआ करते थे। जीवन जीने का सूत्र क्या है, मानव का परम धर्म क्या है, जीवन को बेहतर और सफल कैसे बनाया जाए; जैसे तमाम विषयों पर उनकी राय आज भी लोगों का जीवन बदलने की ताकत रखती है। तो चलिए दिन की शुरुआत महात्मा विदुर के कुछ अमूल्य विचारों के साथ करते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन जरूर ले कर आएंगे।महात्मा विदुर के अमूल्य व...