नई दिल्ली, जनवरी 2 -- हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा का पर्व शनिवार 3 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन किया गया स्नान और दान आपके लिए मोक्ष के दरवाजे खोल देता है। इस दिन व्रत रखकर शाम को चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस पूर्णिमा पर चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र सरोवरों और नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगे। मान्यता है कि इस दिन किया गया गंगा स्नान, दान और व्रत अक्षय फल प्रदान करता है। इस दिन से ही माघ मास की शुरुआत हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि माघ मास में देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। कल्पवासियों और साधु-संतों के लिए अत्यंत पावन समय होता है। इस दिन की गयी साधना से आत्मिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है। पौष पूर्णिमा 2026 तारीख और मुहूर्त स्नान और दान के लिएहिंदू पंचांग के अनुसार पौष...