नई दिल्ली, फरवरी 21 -- राजस्थान में कोटा के वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पीटीईटी- 2026 परीक्षा के लिए गुरुवार से ptetvmoukota2026.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किये जा चुके हैं । वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कुलगुरु एवं मुख्य समन्वयक प्रो बीएल वर्मा ने बुधवार को बताया कि पीटीईटी 2026 में स्नातक पास युवाओं के लिए दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिये ही आवेदन खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। स्वयं के नाम, जन्म दिनांक एवं माता- पिता का नाम को भरते वक्त कक्षा 10वीं मार्कशीट को आधार बनाना चाहिए। बैंक से सम्बंधित जानकारी के लिये अभ्यर्थी स्वंय का बैंक खाते के विवरण को ही भरें, परिवार के किसी भी सदस्य की बैंक जानकारी परीक्षा के लिये आवेदन करने के लिए मान्य नहीं होगी। प्रो वर्मा ने बताया कि बीएड के ...