नई दिल्ली, मई 29 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पीओके में रहने वाले लोग भारत के ही हैं और हमें भरोसा है कि एक दिन वे हमारे साथ आएंगे। दिल्ली में एक इवेंट को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत तो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता था। फिर भी हमने संयम बरता। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग हमारे अपने हैं। पीओके के अधिकतर लोग भारत के साथ एक कनेक्शन का अनुभव करते हैं। वहां रहने वाले कुछ ही लोग ऐसे हैं, जिन्हें भ्रमित किया जा सका है। हमारा भरोसा है कि वे लोग एक दिन स्वेच्छा से भारत की मुख्यधारा में जरूर लौटेंगे। मैं जानता हूं कि वहां ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है, जो भारत के साथ जुड़ाव महसूस करती है। कुछ गिने-चुने लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.