पटना, नवम्बर 18 -- राज्य के करीब 75 लाख किसानों के खाते में बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आएगी। खाते में दो-दो हजार रुपये बुधवार दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच भेजे जाएंगे। इससे पहले दो अगस्त को 20वीं किस्त राज्य के 74 लाख से अधिक किसानों को मिली थी। 21वीं किस्त में इन सभी किसानों के नाम शामिल हैं। फार्मर आईडी की अनिवार्यता में इस बार भी छूट दी गई है। हालांकि, जिन किसानों ने ईकेवाईसी अब तक नहीं कराया है, उनकी किस्त रुक सकती है। यह इस वर्ष की यह अंतिम किस्त होगी। केंद्र सरकार एक साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये किसानों के खाते में भेजती है।कैसे चेक करें खाते में पैसे आएंगे या नहीं? योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 'Beneficiary List' का ऑप्शन चुनें, यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें। फिर आपको 'Get R...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.