नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर सालभर चलने वाले स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। यह कार्यक्रम आज सुबह लगभग 9:30 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम रचित किए जाने के वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है, जो इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होगा। इस राष्ट्रीय गीत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और सदा ही राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का अलख जगाता रहा है। समारोह में मुख्य कार्यक्रम के साथ ही समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.