देहरादून, मार्च 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वह उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में छह मार्च को पारंपरिक परिधान 'चपकन' पहनकर मां गंगा की पूजा करेंगे। ये परिधान गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से प्रधानमंत्री को भेंट किए जाएंगे। उधर, हर्षिल में प्रधानमंत्री को वहां का पारंपरिक परिधान 'मिरजाई' भी भेंट किया जाएगा।गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में तीर्थ पुरोहित चपकन पहनकर ही पूजा करते हैं। चपकन को मुखबा गांव के सम्मान का प्रतीक और पवित्र परिधान माना जाता है। कोट की तरह का यह परिधान बेहद गर्म होता है। मुखबा में ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रासौं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.