पटना, सितम्बर 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार भाजपा पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। यह 17 सितंबर को शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक चलेगा। इसको लेकर शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सेवा पखवाड़ा सह संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होने बताया कि इस बार सेवा पखवाड़ा के दौरान पार्टी "महा संपर्क अभियान" भी चलाएगी, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताएंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सांगठनिक बैठक में पार्टी की आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। प्रदेश कार्यालय में सांगठनिक बैठक! आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.