नई दिल्ली, जनवरी 7 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का नाम लेकर एक बार फिर शेखी बघारी है। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने अमेरिका से 68 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर ऑर्डर किए थे, लेकिन उनकी डिलीवरी में देरी हो गई और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुद उनसे मिलने की इजाजत मांगनी पड़ी। हालांकि ट्रंप का यह दावा सच्चाई से कोसों दूर है। हकीकत यह है कि भारत ने अमेरिका से अब तक कुल मिलाकर सिर्फ 28 अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदे ही थे और दिसंबर 2025 तक इन सभी की डिलीवरी पूरी हो चुकी है। इससे पहले एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "भारत मेरे पास आया कि वे 5 साल से इंतजार कर रहे हैं और हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे हेलीकॉप्टर ऑर्डर किए थे। पीएम मोदी मेरे पास आए और कहा 'सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.