नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का आज (बुधवार, 4 फरवरी को) शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देने वाले थे लेकिन उनका संबोधन नहीं हो सका। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद आखिरकार शाम पांच बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष का कहना है कि यदि नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाएगा तो पीएम मोदी को भी भाषण देने नहीं दिया जाएगा। इस मामले को लेकर अब गुरुवार को भी जमकर बवाल हो सकता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या प्रधानमंत्री गुरुवार को सदन में अपना संबोधन देंगे? बता दें कि इससे पहले दिन में तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई थी। शाम पांच बजे जब फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.