रायपुर, मार्च 10 -- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने आवास पर ईडी की छापेमारी को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया। भूपेश बघेल ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए संकट की घड़ी में उनके साथ के लिए आभार जताया। भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी की छापेमारी केंद्र सरकार की ओर से विपक्ष को परेशान करने के लिए की गई बदले की कार्रवाई है। बता दें कि ED के अधिकारी 2161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के आवास, चैतन्य बघेल के ठिकाने सहित 14 जगहों पर जांच कर रहे हैं। 11 घंटे की पूछताछ और जांच के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल बाहर आए और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को लेकर सवाल दागा, इसलिए ED की टीम आ गई। पहले आबकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.