नई दिल्ली, फरवरी 17 -- Google के नए अफॉर्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10a को लेकर लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी 18 फरवरी को इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है, लेकिन प्री-ऑर्डर शुरू होने से पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। लीक से संकेत मिले हैं कि यह फोन डिजाइन के मामले में पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 9a जैसा ही दिख सकता है, हालांकि कई अपग्रेड्स इसे बेहतर बनाएंगे। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 10a में 2424x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। यह 6.3 इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन हो सकती है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकेगी। फोन का वजन लगभग 184 ग्राम बताया जा रहा है, जिससे यह हल्का और हाथ में पकड़ने में कंफर्टेबल रहेगा। यह भी पढ़ें- Google Chrome यूजर्स सावधान...