नई दिल्ली, फरवरी 6 -- Google Pixel 10a की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गयी है। पिक्सेल सीरीज का यह फोन 18 फरवरी को लॉन्च होगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही Amazon पर Pixel 9a की कीमत में भारी कटौती की गई है। अगर आप एक ऐसा मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बेहतरीन AI फीचर्स और शानदार कैमरा परफॉर्मेंस देता हो, तो Pixel 9a एक अच्छा ऑप्शन है। इस फोन को अमेजन पर सीधे 10,540 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ और सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। आइये डिटेल में आपको बताते हैं AI फीचर्स से लैस इस फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में: Pixel 9a पर सबसे बड़ी छूट Google Pixel 9a के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Amazon पर इसका प्राइस गिरकर...