वाराणसी, नवम्बर 5 -- देव दीपावली पर बुधवार की शाम काशी एक बार फिर दिव्यता और भव्यता के अद्भुत संगम में डूब गई। गंगा घाट पर जलते लाखों दीपों ने ऐसा नज़ारा पेश किया, मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और महापौर अशोक तिवारी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रूज़ पर सवार होकर गंगा आरती में शामिल हुए और घाटों पर सजी देव दीपावली की दिव्य छटा का अवलोकन किया। सीएम योगी को अपने बीच देखकर श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव का नारा लगाया। वहीं, मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का अभिवादन किया। योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.