नई दिल्ली, जनवरी 27 -- कच्चा बादाम फेम की अंजलि अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें हमेशा अटेंशन मिलता है। लेकिन इस बार वह अपने बॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, उनके प्रेमी आकाश संसनवाल को हाल ही में मेरठ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी कार में विधायक-सांसद का फर्जी स्टीकर लगाकर घूम रहे थे। सोशल मीडिया पर आकाश और अंजलि के कई वीडियो वायरल है। इस जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। साल 2022 में आकाश संसनवाल पहली बार सुर्खियों में आए थे। तब उन्हें अंजलि अरोड़ा के साथ स्पॉट किया गया था। इसके अलावा दोनों चारधाम की यात्रा भी कर चुके हैं। एक बीच अंजलि और आकाश की सगाई की खबर आई थी लेकिन तब अंजलि ने इसे नकार दिया था।अंजलि अरोड़ा के 1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स अंजलि अरोड़ा के इंस्टाग्राम आईडी anjimaxuofficially पर 13 ...