नई दिल्ली, फरवरी 3 -- टेक ब्रैंड Philips ने भारतीय मार्केट में अपना ऑडियो पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक साथ पांच नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इस नए लाइनअप में साउंडबार, ब्लूटूथ स्पीकर और वायर्ड हेडफोन शामिल हैं। कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स को अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में उतारा है, जिससे कैजुअल यूजर्स से लेकर ऑडियो एक्सपर्ट्स तक सभी को ऑप्शंस मिल सके। इस लाइनअप में TAB4230 साउंडबार, TAS4400 ब्लूटूथ स्पीकर, TAB4120 मिनी साउंडबार, TAA1009 इन-इयर स्पोर्ट्स हेडफोन और SHP9500 वायर्ड ओवर-इयर हेडफोन शामिल हैं।TAA1009 और SHP9500 की कीमत और फीचर्स Philips TAA1009 इन-इयर स्पोर्ट्स हेडफोन की भारत में कीमत 899 रुपये रखी गई है। वहीं, हाई-फिडेलिटी ऑडियो के लिए पेश किए गए Philips SHP9500 वायर्ड हेडफोन 12,999 रुपये में मिलेंगे। दोनों हेडफोन Amazon, Flipkart और चुनिंदा...