नई दिल्ली, फरवरी 14 -- आज के दौर में जहां स्मार्टवॉच बड़ी स्क्रीन, कलरफुल डिस्प्ले और ढेर सारे ऐप्स के साथ आती हैं, वहीं Pebble Qore एक अलग और मिनिमल अप्रोच अपनाता है। यह एक स्क्रीन-फ्री फिटनेस बैंड है, जिसकी कोशिश आपको टेक्नोलॉजी और नोटिफिकेशंस के झंझट में उलझाने की नहीं, बल्कि आपकी सेहत पर फोकस बनाए रखने की है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए खास तौर पर बनाया गया है जो फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं, लेकिन हर समय कलाई पर चमकती स्क्रीन नहीं देखना चाहते। हमने इसे करीब चार सप्ताह तक लगातार इस्तेमाल किया और आपके साथ डीटेल्ड रिव्यू शेयर कर रहे हैं।मिनिमल डिजाइन और कम्फर्ट Pebble Qore का डिजाइन बेहद मिनिमल और लाइटवेट है। इसमें कोई डिस्प्ले नहीं है, जिससे यह दिखने में सिंपल लेकिन इस्तेमाल करने में बेहद कंफर्टेबल बन जाता है। इसका नायलॉन वेल्क्रो स्ट्रैप क...