नई दिल्ली, मार्च 27 -- जनरल कैटेगरी में दूसरा स्थान लाने के बाद भी बीएचयू में पीएचडी में दाखिला से वंचित दलित छात्र शिवम सोनकर का मामला अब देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उसके पक्ष में उतरे हैं और बीजेपी से पूछा कि पीडीए को पीएचडी करने का अधिकार नहीं है? शिवम सोनकर एक हफ्ते से नंगे बदन धूप में अकेले ही वीसी आवास के सामने धरना दे रहे हैं। इससे पहले सपा की विधायक रागिनी सोनकर भी शिवम सोनकर से मिलने बीएचयू पहुंचीं। उन्होंने शिवम की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया। रागिनी ने भी भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज एक दलित छात्र सड़क पर है, मगर सरकार के आंख और कान बंद हैं। अब देश के पिछड़ों, दलितों, वंचितों को एक साथ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। बीएचयू के विभिन्न विभागों और केंद्रों में शोध प्रवेश परिणाम जारी होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.