नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर उकसाने वाले व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे इस बारे में आईसीसी को औपचारिक रूप से सूचित करने पर विचार कर रहे हैं। दुबई में रविवार को खेले गए इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कई बार कहासुनी हुई। मैच से पहले और बाद में दोनों टीमों ने हाथ भी नहीं मिलाए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में नकवी ने कहा, 'अंडर-19 एशिया कप के फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगातार उकसाते रहे।' उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान इस घटना के बारे में आईसीसी को औपचारिक रूप से सूचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.