नई दिल्ली, फरवरी 2 -- पाकिस्तान की सरकार ने रविवार 1 फरवरी की रात को फैसला किया कि पाकिस्तान की टीम टी0 वर्ल्ड कप 2026 में तो खेलेगी, लेकिन इंडिया से 15 फरवरी को होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी का बयान भी आ गया है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने चेताया है कि उन्हें इस फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान के खिलाफ कई सजा देने वाले कदम आईसीसी उठा सकती है। यह कार्रवाई पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने के फैसले के बाद की जा सकती है और इसमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आगामी सत्र से टीम पर प्रतिबंध लगाया जाना भी शामिल है। अन्य सजा में शीर्ष सदस्य देशों का पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार करना, भारी वित्तीय जु...