नई दिल्ली, मई 5 -- पंजाब किंग्स की लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का फलसफा बेहद सरल है। बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना और वर्तमान में जीने का पूरा आनंद लेना। अर्शदीप ने लखनऊ के चोटी के तीन बल्लेबाजों को आउट करके पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने अब तक आईपीएल के वर्तमान सत्र में 11 मैचों में 16 विकेट ले लिए हैं और प्रसिद्ध कृष्णा (19 विकेट) और जोश हेजलवुड (18 विकेट) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। अर्शदीप ने मैच के बाद कहा, 'मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचता और अभी केवल वर्तमान में जीने का पूरा आनंद ले रहा हूं। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'यहां शुरू में गेंद को थोड़ा मूवमेंट मिल रहा था औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.