नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- Paush Putrada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में पौष का महीना बेहद ही पवित्र और शुभ माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार से पुरानी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। इसी महीने में पुत्रदा एकादशी पड़ती है। इस एकादशी का व्रत संतान की लंबी आयु और सुरक्षा के लिए की जाती है। ये एकादशी साल में दो बार आती है। एक पुत्रदा एकादशी पौष के महीने में आती है तो दूसरी सावन के महीने में। इस खास एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन अगर भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा की जाए और व्रत रखा जाए तो संतान की लंबी आयु के साथ-साथ संतान प्राप्ति में आने वाली हर बाधा आसानी से दूर हो जाती है। साल की आखिरी एकादशी दिसंबर के महीने में पड़ने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर साल की आखिरी एकादशी कब है औ...