नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- Paush Purnima Vrat 2026: हिंदू धर्म में सभी महीने किसी ना किसी वजह से जरूर खास होते हैं। हर एक महीने की अपनी विशेषता है। बात की जाए पौष महीने की तो इस दौरान किया गया दान कई लाख पुण्य के बराबर माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने की पूर्णिमा तिथि सबसे पवित्र होती है। इस दौरान किए गए व्रत और पूजा से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि इस दिन गंगा जैसी पवित्र नदी में स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं और स्नान करने वाले शख्स को पुण्य मिलता है। कई लोग इसी दिन से कल्पवास की शुरुआत करते हैं और भगवान विष्णु के साथ-साथ सूर्यदेव की भी पूजा करते हैं। हालांकि हर बार की ही तरह इस बार भी लोगों को पौष पूर्णिमा की तारीख को लेकर कन्फ्यूज है।पौष पूर्णिमा व्रत से होने वाले लाभ कुछ लोगों का कहना है कि पौष पूर्ण...