पटना, फरवरी 1 -- Patna Weather: पूरे बिहार में मौसम के मिजाज ने सबको चौंका रखा है। राजधानी पटना के लोगों को भी मौसम छका रहा है। पटना में दिन चढ़ने के साथ धूप जरूर खिल रही है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है लेकिन सुबह और रात के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है। पटना में कुछ जगहों पर सुबह के वक्त कोहरा भी देखने को मिल रहा है। अब पटना में बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 3 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पटना में भी बारिश का पूर्वानुमान है। पटना में रविवार की सुबह कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिला है। मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी पटना में सुबह और शाम के वक्त ठंड का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 फरवरी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें- बिहार में मौसम ने ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.