पटना, जनवरी 5 -- Patna University Alumni Meet: पटना विवि के पूर्ववर्ती छात्रों का वार्षिक मिलन समारोह 15 मार्च को मगध महिला कॉलेज में होगा। इससे पहले नए साल में एक फरवरी को जयप्रकाश नारायण अनुषद भवन (सीनेट हाउस) में सांस्कृतिक संध्या और 12 फरवरी को इंटर कॉलेज एंड डिपार्टमेंट डिबेट कंपीटीशन का आयोजन किया जाएगा। डिबेट कंपटीशन में विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों और विभागों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता और टीम को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में विवि के पूर्ववर्ती छात्र और ख्याति प्राप्त कलाकार नाहर बंधु वायलिन और सितार पर युगलबंदी पेश करेंगे। पटना विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन की रविवार को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व कुलपति प...