नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Pariksha Pe Charcha 2026: बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से ठीक पहले, देश भर के करोड़ों छात्र, शिक्षक और अभिभावक जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) के 9वें संस्करण के माध्यम से देश के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि परीक्षाओं के करीब आते ही 'परीक्षा पे चर्चा' की वापसी हो रही है। उन्होंने इस कार्यक्रम को हमेशा की तरह ताजगी भरा अनुभव बताया है।इस बार क्या है खास? (नया मल्टी-सिटी फॉर्मेट) इस साल 'परीक्षा पे चर्चा' का स्वरूप पिछले वर्षों से काफी अलग और समावेशी है। पहली बार, यह कार्यक्रम केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगा। पीएम मोदी ने इस बार कोयंबटूर, रा...