पटना, फरवरी 10 -- Pappu Yadav LIVE: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जमानत मिल गई है। करीब 3 दशक पुराने एक मामले में अदालत ने उन्हें बेल दी है। हालांकि, वे अभी जेल से रिहा होंगे। शुक्रवार देर रात गिरफ्तारी के दौरान हुए हंगामे के मामले में उनके खिलाफ एक दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी। उस मामले में उन्हें रिमांड पर ले लिया गया है। इस केस की सुनवाई अब बुधवार को होगी। तब तक सांसद पटना के बेऊर जेल में ही रहेंगे। पिछले सप्ताह हुई गिरफ्तारी के बाद से सांसद पप्पू यादव जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को ही सुनवाई होनी थी। लेकिन सोमवार को अचानक पटना सिविल कोर्ट में बम रखने जाने की सूचना आई। जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया और पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई थी। पूरे कोर्ट परिसार को खाली करवा कर चेकिंग की गई थी। इससे न्यायिक का...