पटना, फरवरी 10 -- Pappu Yadav LIVE: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जमानत मिल गई है। करीब 3 दशक पुराने एक मामले में अदालत ने उन्हें बेल दी है। हालांकि, वे जेल से रिहा होंगे या नहीं इस पर अभी सस्पेंस है। शुक्रवार देर रात गिरफ्तारी के दौरान हुए हंगामे के बाद उनके खिलाफ एक दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। उसमें अभी तक सांसद को जमानत नहीं मिली है। पिछले सप्ताह हुई गिरफ्तारी के बाद से सांसद पप्पू यादव पटना के बेऊर जेल में हैं। पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को ही सुनवाई होनी थी। लेकिन सोमवार को अचानक पटना सिविल कोर्ट में बम रखने जानेकी सूचना आई। जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया और पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई थी। पूरे कोर्ट परिसार को खाली करवा कर चेकिंग की गई थी। इससे न्यायिक कार्य भी बाधित हुए थे। इस दौरान पप्पू यादव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.