नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- Panchang, 16 दिसंबर 2025 का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी, 16 दिसंबर, मंगलवार, शक संवत्: 25 मार्गशीर्ष (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 02 पौष मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 24 जमादि-उल्सानी, 1447, विक्रमी संवत्: पौष कृष्ण द्वादशी रात्रि 11.58 मिनट तक पश्चात त्रयोदशी तिथि, स्वाती नक्षत्र दोपहर 02.10 मिनट तक पश्चात विशाखा नक्षत्र, अतिगंड योग दोपहर 01.23 मिनट तक पश्चात सुकर्मा योग, कौलव करण। चंद्रमा तुला राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। पौष मास अपने आप में ही शुभ और पवित्र माना जाता है। आज इस महीने की द्वादशी तिथि है। इसे सुरूप द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। एकादशी तिथि के अगले दिन आने वाले इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसी दिन एकाद...