नई दिल्ली, जनवरी 13 -- हाथ की रेखाएं हमारे बारे में काफी कुछ बता सकती हैं। कुंडली में नक्षत्र और ग्रहों की दशा के हिसाब से चीजों का अनुमान लगाया जाता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र में लोग हाथ की रेखाओं की स्थिति से पता लगा सकते हैं कि हमारी जिंदगी के हर पहलू में चीजें कैसी होने वाली हैं? इन रेखाओं की मदद से किसी भी व्यक्ति के नेचर, हेल्थ, आर्थिक स्थिति, करियर और रिश्तों के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। इन चीजों के लिए हाथ में अलग-अलग रेखाएं होती हैं। इन रेखाओं की बनावट ही काफी बातें बयान कर देती हैं। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि लगातार मेहनत और अच्छी-खासी कमाई के बाद भी पैसा नहीं बचता है। ऊपर से खर्चे भी बढ़ते जाते हैं। ऐसे में बचत के नाम पर कुछ नहीं हो पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसके पीछे हाथ की एक रेखा जिम्मेदार होती है।...