नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बात भारत पर टैरिफ घटा दिया। खास बात है कि अमेरिका की तरफ से टैरिफ का सामना कर रहे देशों की सूची में भारत सबसे ज्यादा शुल्क देने वाला देश था। मौजूदा लिस्ट के लिहाज से अब भारत को दक्षिण एशिया के पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे कई देशों से कम टैरिफ देना होगा। ट्रंप ने सोमवार को पीएम मोदी से बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला जवाबी शुल्क मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा।किस देश पर कितना टैरिफ ब्राजील - 50 नाउरू - 15 सीरिया - 4...