नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Pakistan vs Bangladesh Live Score Champions Trophy 2025 : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला नौवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण टॉस भी नहीं हो सका है। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर बेहद खराब रहा है। इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच अब औपचारिक रह गया है। इस मैच में अब दोनों टीम प्रतिष्ठा की खातिर एक दूसरे का सामना करेंगी। ये तीसरी बार हुआ है जब पाकिस्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट के किसी वैश्विक प्रतियोगिता के पहले दौर में बाहर हो गया, इससे पहले 2023 में वनडे विश्व कप और 2024 में टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी बांग्लादेश का प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.