लाहौर, जनवरी 28 -- मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार को लाहौर पहुंच गई, जहां वह 29 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। यह सीरीज ऐसे समय में आयोजित की जाएगी जब अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस सीरीज को पाकिस्तान के टी20 विश्व कप की तैयारी के अंतिम चरण के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या राष्ट्रीय टीम को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सरकार की मंजूरी मिलेगी या नहीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ बैठक के बाद कहा था कि सभी विकल्प खुले हैं और फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार तक लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.