गाजियाबाद, जून 26 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पहलगाम हमले के खिलाफ जवाब में चलाए ऑपरेशन सिंदूर के बहाने ब्रम्होस और आकाश मिसाइलों की खुलकर तारीफ की। सीएम योगी ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण होने के बाद अब ये मिसाइल दुनिया के लिए विश्वसनीय बन गई हैं। योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस मिसाइल के लिए विभिन्न कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाले उपक्रम सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के ईएसडीएस के साथ मिलकर स्थापित किए जाने वाले हरित डेटा सेंटर की आधारशिला रखते हुए यह बात कही। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित सीईएल परिसर में इस डेटा सेंटर की स्थापना लगभग 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से की जाएगी। इसकी क्षमता 30 मेगाव...