नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली की पिछली आप सरकार के वित्त और विनियोग खातों पर सीएजी की रिपोर्ट को शुक्रवार को जांच के लिए विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) को भेज दिया गया है। इस रिपोर्ट में सैकड़ों करोड़ रुपये के बिल और उपयोग प्रमाण पत्र जमा न करने और फंड के दुरुपयोग का खुलासा किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए दिल्ली सरकार के वित्त खाते और विनियोग खाते की रिपोर्ट पेश की। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि साल 2021-2022 के वित्तीय खातों में सीएजी ने पाया कि सरकारी विभागों की तरफ से बिल जमा न करने के चलते 432.42 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। इसका मतलब यह है कि यह पुष्टि करने का कोई तरीका नहीं है कि विधानसभा की तरफ से अप्रूव की गई राशि असल में खर्च की गई थी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.