नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई नई फिल्मों और सीरीज ने धमाल मचा दिया है। 1 से 7 दिसंबर के बीच किसने कितनी व्यूवरशिप हासिल की, इसकी ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है। इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और जियोसिनेमा के टाइटल्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते किसने ओटीटी पर राज किया।सनी संस्कारी की तुलसी कुमार सबसे ऊपर जगह बनाई है नेटफ्लिक्स की चर्चित फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमार' ने।जाह्नवी कपूर और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म को 1-7 दिसंबर के बीच 2।4 मिलियन लोगों ने देखा है। हल्की-फुल्की कहानी और रिलेटेबल ह्यूमर की वजह से यह तेजी से ट्रेंड कर रही है। कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 दूसरे नंबर पर है अमेज़न प्राइम वीडियो की फिल्म 'कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1'। 1-7 दिसंबर के बीच इस फिल्म को 2 मिलियन व्यूज़ मिल चुके ह...