नई दिल्ली, फरवरी 13 -- शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को शाहिद कपूर की कमबैक फिल्म बता रहे हैं। अब बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है, इसको जानने के लिए तो अभी इंतजार करना होगा। यहां हम आपको फिल्म के पहले दिन से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स बता रहे हैं। शाहिद कपूर की ओ रोमियो विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट की है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति के अलावा अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार नजर आए हैं।O Romeo Day 1 Live Update, 08:44 am: कितनी हुई एडवांस बुकिंग? sacnilk.com के मुताबिक, शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने सुबह 6 बजे तक भारत में 3.05 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स के) की कमाई कर ली थी। O Romeo Day 1 Live Upd...