नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Shahid Kapoor O Romeo Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई कर डाली।इन फिल्मों से रहा 'ओ रोमियो' का मुकाबला शाहिद की 'ओ रोमियो' फिल्म का रिलीज के साथ ही रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ सामना हुआ है। वहीं, 'ओ रोमियो' के साथ सेम डे पर और शनाया कपूर की 'तू या मैं' भी रिलीज हुई। अब इसके सामन...