नई दिल्ली, फरवरी 5 -- शाहिद कपूर की ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ओ रोमियो में नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को डायरेक्ट करने वाले विशाल भारद्वाज ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कैसे एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान नाना पाटेकर को हाई फीवर था और वो भी फिर भी शूट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने नाना पाटेकर को शूटिंग न करने की सलाह दी थी।102 फीवर के बावजूद शूट करते रहे नाना पाटेकर द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल भारद्वाज ने बताया, जब हम ट्रेन (सेट) पर एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे, तब मुझे पता लगा कि नाना सर की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें 102 फीवर है। हमने तुरंत डॉक्टर को फोन मिलाया, उन्होंने कहा कि वो उन्हें एक इंजेक्शन देंगे और साथ ही उन्होंने नाना को शूट...