नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- Numerology Horoscope 19 December: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार राशिफल का आकंलन किया जाता है। बता दें कि मूलांक किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट का ही योग होता है। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार ही लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में जाना जा सकता है। साथ ही इसकी मदद से सही भविष्यवाणी भी की जा सकती है। नीचे विस्तार से जानिए कि मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 वाले जातकों के लिए कल का दिन कैसा होगा?मूलांक 1 आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता दोनों मजबूत रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा और किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी भूमिका अहम हो सकती है। नए काम की शुरुआत के योग हैं, जो आगे चलकर लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। परिवार में सहयोग और स...