रांची, मार्च 10 -- झारखंड में इस समय अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम का मर्डर हो या रांची में खुलेआम गोलीबारी, लगातार बढ़ते क्राइम ने आम जन क सकते में डाल दिया है। आज झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने दोनों घटनाओं पर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि झारखंड की जेलों से भी क्राइम का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने सिमडेगा जेल और हजारीबाग जेल में छापे भी मारे हैं। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एनटीपीसी डीजीएम की हत्या और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कहा कि दो घटनाएं हुई हैं, रांची में गोलीबारी और हजारीबाग में एनटीपीसी डीजीएम की हत्या। रांची गोलीबारी मामले में सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। हजारीबाग घटना में यह स्पष्ट नहीं है कि एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.