नई दिल्ली, फरवरी 1 -- NSE IPO: एनएसई के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए पिछले हफ्ते कई अच्छी खबरें आई। सेबी ने इस आईपीओ को लाने की मंजूरी दे दी है। एनएसई को NOC मिल चुका है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि कब तक यह आईपीओ दस्तक देगा? सीएनबीसी टीवी18 से बात करते हुए एनएसई के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आशीष चौहान ने कहा कि 7 से 8 महीने में कंपनी की लिस्टिंग हो सकती है।DRHP पर फोकस कर रही है कंपनी आईपीओ लाने का अगला बड़ा पड़ाव DRHP है। आशीष चौहान ने कंफर्म किया कि एनओसी मिलने के साथ ही DRHP पर काम शुरू हो गया है। इसे तैयार करने में तीन से 4 महीने लगेंगे। बता दें, एनएसई के चेयरमैन ने भी एनओसी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे स्टॉक मार्केट की यात्रा में एक बड़ा पड़ाव माना है। यह भी पढ़ें- स्टैंडर्ड डिडक्शन होगा 1 लाख रुपये? मिडिल क्लास को...